NDA Syllabus (एनडीए सिलेबस)2023 in Hindi, Topic Wise pdf Download

Rate this post

NDA Syllabus 2023 In Hindi, pdf Download, Physics, Math, English, (एनडीए सिलेबस इन हिंदी 2023)

Join whatsapp group Join Now
Join Telegram group Join Now

2023 की पहली NDA परीक्षा की नोटिस यूपीएससी ने 21 दिसंबर को अपनी वेबसाइट पर जारी कर दिया है जो साल में 2 बार NDA परीक्षा का आयोजन करवाता है NDA सबसे बड़ी परीक्षा होने के कारण हर साल लाखों उम्मीदवार शामिल होते है। यह काफी कठिन परीक्षा होती है क्योंकि सभी लोग इस परीक्षा में आवेदन करते है परंतु इंटरव्यू में कुछ ही लोग सेलेक्ट हो पाते है दोस्तों एनडीए की परीक्षा कुल 1800 अंकों की होती है जिसमे 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों का SSB Interview होता है यदि आप इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते है तो इस लेख में हम NDA के सिलेब्स के साथ साथ परीक्षा की चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी।

nda syllabus in hindi
Name of the ExamNational Defence Academy (NDA)
Organization UPSC
Mode of ExamOffline
Exam Duration2.5 Hours For Each Paper (5 hours total)
LanguageEnglish & Hindi

NDA Syllabus

NDA Selection Process

NDA परीक्षा का सलेक्शन प्रोसेस मुख्यता दो चरणों में होता है:-

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • SSB साक्षात्कार (SSB Interview)

NDA Exam Pattern

जैसा की दोस्तों जानते ही होंगे NDA की परीक्षा दो चरणों में होता है लिखित परीक्षा को दो भागों में विभाजित किया गया है: NDA Paper 1 और NDA Paper 2 । लिखित परीक्षा पहला चरण 900 अंकों का होता है जिसे दो भागों में बांटा गया है-गणित और सामान्य योग्यता परीक्षा। इन पेपरों में भाग लेने के लिए आयोग द्वारा एक निर्धारित अंक तय किया जाता है। यदि उम्मीदवार इन पेपरों में अच्छे अंक प्राप्त करते है तो उन्हे SSB Interview के लिए बुलाया जाता है।

परीक्षा के पैटर्न पेपर 1 और पेपर 2 की जानकारी नीचे विस्तार से समझाया गया है।

  NDA Paper 1 Written Exam Pattern General

  • पेपर 1 में 10+2 के गणित विषय से 120 प्रश्न आते है 
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2.5 अंक मिलेगा एवं प्रत्येक गलत जवाब के लिए 0.83 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है।
  • पेपर1 300 अंकों का होता है।
  • उम्मीदवार को सभी प्रश्न हल करने के लिए 2:30 घंटा का समय दिया जाएगा।
विषय पेपरप्रश्नों की संख्यापरीक्षा की अवधीअधिकतम अंक
गणित11202:30 घंटा300
सामान्य क्षमता परीक्षण(GAT)21502:30 घंटा600
कुल270900

NDA Exam Pattern For (GAT) Paper 2

  • Paper 2 में कुल 150 प्रश्न पूछे जाते है, जिसमे अंग्रेजी के 50 प्रश्न तथा सामान्य ज्ञान से 100 प्रश्न पूछा जाता है।
  • पेपर 2, 600 अंकों का होता है।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1.33 अंकों का नेगेटिव मार्किंग।
  • उम्मीदवारों को सभी प्रश्न हल करने के लिए 2:30 घंटा का समय दिया जाएगा।
धाराविषयप्रश्नों की संख्याअधिकतम अंक
Part A – EnglishEnglish50200
Part B – General Knowledge भौतिक विज्ञान25100
रसायन शास्त्र1560
सामान्य विज्ञान1040
इतिहास2080
भूगोल2080
वर्तमान घटनाएं1040
कुल150600

NDA Syllabus In Hindi Paper 1

परीक्षा में जितने भी सवाल पूछे जाते है, सभी पाठ्यकरम में दिए गए विषयों पर आधारित होता है सिलेबस के बारे नीचे विस्तार से बताया गया है।

गणित

  • बीजगणित
  • आव्यूह एवं सारणिक
  • त्रिकोणमिति
  • दो तथा तीन आयामों को विश्लेषणात्मक ज्यामिति
  • अवकल गणित
  • समाकल गणित एवं अवकल समीकरण
  • सदीश बीजगणित
  • सांख्यिकी एवं प्रायिक्ता

NDA Syllabus In Hindi Paper 2

NDA पेपर 2 में अंग्रेजी, इतिहास, भूगोल, रसायन शास्त्र, सामान्य विज्ञान, भौतिक विज्ञान से सवाल पूछे जाते है।

  1. अंग्रेजी (English)

अंग्रेजी से 50 प्रश्न पूछे जाते है। इसके पाठ्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण विषय है-

  • Grammar & Usage
  • Comprehension & Cohesion
  • Spotting of Errors
  • Para Jumbling
  • Fill in the blanks
  • Synonyms & Antonyms
  • Vocabulary
  • Cloze Test
  • Idioms & Phrases
  • Completion of Sentences & Para
  • Sentence Correction & Improvement 
  1. भौतिक (Physics)

भौतिकी से लगभग 23-25 प्रश्न पूछे जाते है, जिनके लिए महत्वपूर्ण विषय है-

  • द्रव्यमान, भार, आयतन तथा धवनी तरंगों के गुण
  • पदार्थों के गुण एवं अवस्था, ऊष्मा तथा उसके प्रभाव
  • बैरोमीटर, प्रकाश का सरलरेखीय प्रसार
  • घनत्व तथा विशिष्ट गुरुत्व, विद्युत परिपथ
  • मानव नेत्र, गोलिय दर्पण तथा मानव नेत्र लेंस
  • प्रकाश का परावर्तन और अपवर्तन
  • वेग/तवरेग
  • वस्तुओं की गति और चुम्बक के गुण
  • प्राकृतिक तथा कृत्रिम चुम्बक
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत
  • न्यूटन के गति का नियम
  • स्थिर एवं धारा विद्युत और बलों का समानांतर चतुर्भुज 
  • ओम का नियम
  • शक्ति, ऊर्जा, कार्य 
  • सेल और धारा का चुम्बकीय प्रभाव
  • गृतवाकर्षण, चालक एवं कुचालक
  • ताप तथा ऊष्मा का मापन
  • पेरिस्कोप, साइफन, बैलून, पंप, ग्रामोफोन, हाइड्रोमीटर, प्रेशर कुकर, थर्मस फ्लास्क, तड़ित चालक, टेलीग्राफ, टेलीफोन, टेलीस्कोप, माइक्रोस्कोप, मेरिनर का कंपास, सेफ्टी फ्यूज की कार्यप्रणाली।
  1. रसायन विज्ञान (Chemistry)

GAT में रसायन विज्ञान से लगभग 15 – 16 प्रश्न आते है, जिनके लिए महत्वपूर्ण टॉपिक है

  • भौतिक तथा रसायनिक अवस्थाओं में परिवर्तन
  • रसायनिक संयोजन नियम
  • वायु एवं जल गुण
  • हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड का निर्माण और गुण, ऑक्सीकरण और अपचयन
  • अम्ल, क्षार, लवण आदि कार्बन के विभिन्न रूप
  • कृत्रिम एवं प्रकीतिक उर्वरक
  • साबुन, कांच, स्याही, कागज़, सीमेंट, पेंट, गन पाउडर और दियासलाई जैसे पदार्थों के निर्माण में प्रयुक्त सामग्री
  • परमाणु, परमाणविक तुल्यांक और आण्विक भार संरचना, संयोजकता पर मूल विचार
  1. जीवविज्ञान (Biology)
  • सजीव तथा निर्जीव में अंतर
  • जीवन आधार– कोशिकाएं, जीवद्रव्य, उत्तक
  • पादप एवं जंतु विकास तथा प्रजनन
  • मानव शरीर का बुनियादी ज्ञान तथा इसके महत्वपूर्ण अंग
  • सामान्य महामारियां, कारण तथा उनकी रोकथाम
  • भोजन: मनुष्य की ऊर्जा का स्रोत
  • खाद्य घटक, संतुलित आहार
  1. इतिहास (History)

इतिहास से लगभग 16 प्रश्न पूछे जाते है, इनके महत्वपूर्ण टॉपिक है

  • भारतीय इतिहास का व्यापक सर्वेक्षण
  • स्वतंत्रता आंदोलन
  • भारतीय संविधान एवं प्रशासन प्रारंभिक अध्ययन
  • भारत की पंचवर्षीय योजनाएं
  • पंचायती राज, सामुदायिक विकास सहकारी समितियां
  • भूदान, सर्वोदय, महात्मा गांधी की मूलभूत शिक्षाएं, राष्ट्रीय एकता एवं कल्याणकारी राज्य
  • विश्व की आधुनिक शक्तियां, पुनर्जागरण, अन्वेंशन और खोज
  • अमेरिकी संतंत्रता संग्राम
  • फ्रांसीसी क्रांति, रूसी क्रांति और औधोगिक क्रांति
  • विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी का समाज पर प्रभाव
  • एक विश्व की अवधारणा, संयुक्त राष्ट्र, पंचशील, लोकतंत्र, समाजवाद और साम्यवाद
  • आज की दुनिया में भारत की भूमिका
  1. भूगोल (Geography)

भूगोल विषय से लगभग 17 प्रश्न पूछे जाते है। परीक्षा की दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण टॉपिक

  • पृथ्वी की आकृति एवं आकार
  • अक्षांश, देशांतर, समय को अवधारणा
  • अंतरराष्ट्रीय तिथि रेखा
  • पृथ्वी की गतियां एवं प्रभाव
  • पृथ्वी की उत्पत्ति
  • चट्टानों एवं उनका वर्गीकरण, यांत्रिक एवं रसायनिक अपक्षय, भूकंप और ज्वालामुखी
  • महासागरीय धाराएं और ज्वार भाटा, वायुमंडल एवं उसका संघटन, ताप एवं वायुमंडलीय दाब, भूमंडलीय पवनें, चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात आद्रता, संघनन 23 एवं वर्षा, जलवायु के प्रकार, विश्व के प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र
  • भारत के क्षेत्रीय भूगोल जलवायु, प्राकृतिक वनस्पति
  • खनिजों तथा विद्युत के लिए संसाधन: कृषि एवं औधोगिक गतिविधियों का स्थान एवं वितरण
  • महत्वपूर्ण बंदरगाह और बड़े बंदरगाह, भूमि और हवाई मार्ग
  1. सामायिकी पाठ्यक्रम

इसके अंतर्गत पूरे विश्व की घटनाओं के विषय से प्रश्न आते है। पिछले वर्ष 8 से 12 महीनों की सामयिकी घटनाओं का अध्ययन करना चाहिए।

  • पिछले वर्षों में भारत में हुई प्रमुख घटनाओं का ज्ञान
  • भारत के संदर्भ में विश्व भर के देशों के बीच आयोजित महत्वपूर्ण अभ्यास
  • विश्व की वर्तमान प्रमुख घटनाएं
  • नवीनतम नियुक्तियां
  • सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों से संबंधित लोगों सहित विश्व भर की महत्वपूर्ण हस्तियां।

NDA SSB Interview Process 

SSB का पूरा नाम सर्विस सलेक्शन बोर्ड होता है। 900 अंकों का इंटरव्यू होता है जो 5 दिनों तक चलता है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा पास कर लेते है वही उम्मीदवार इस इंटरव्यू में उपस्थित होते है। इसमें उम्मीदवारों की मानसिक और शैक्षिक क्षमता का जांच की जाती है।

NDA First Day Interview

इंटरव्यू का पहला दिन छात्रों का स्क्रीनिंग टेस्ट होता है, जिसमे उन्हे OIR, PP & DT के लिए उपस्थित होना अनिवार्य है।

OIR (Officer Intelligence Rating Test): इसके अंतर्गत छात्रों से गणित, वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग से प्रश्न पूछे जाते है जो 50 अंकों का होता है। उम्मीदवारों के पास 30 मिनट का समय होता है।

PP & DT (Picture Perception & Description Test):  जो छात्र OIR पास कर लेते है वो इस परीक्षा में उपस्थित होते है। इस परीक्षा के अंतर्गत छात्रों को 30 सेकंड के लिए एक पिक्चर दिखाया जाता है, जिसे देखकर छात्रों को उस पिक्चर से जुड़ी एक कहानी बनानी होती है।

NDA Second Day Interview

इंटरव्यू का दूसरा दिन साइकोलॉजिकल टेस्ट होता है जिसमे छात्रों को 4 टेस्ट देने होते है जो छात्र टेस्ट को पास करते है सिर्फ उन्हें ही अगले इंटरव्यू के लिया बुलाया जाता है।

TAT (Thematic Apperception Test): इस टेस्ट में छात्रों को 11 फोटोज दिखाया जाता है प्रत्येक फोटो 30 सेकंड के लिए दिखाया जाता है जिसे देख कर और समझ कर एक कहानी बनानी होती है और उसका सारांश भी लिखना है।

WAT (Word Association Test): यह टेस्ट छात्रों की मानसिक क्षमता को जांच के लिए होता है। इसमें लगभग 50 से 60 अंग्रेजी शब्द दिखाए जाते है जो एक दूसरे से जुड़े होंगे और एक कहानी तैयार करनी होती है।

SRT (Situation Reaction Test): इस टेस्ट में 60 प्रश्नों का उत्तर लिखना होता है जिसके लिए प्रत्येक का उत्तर देने के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा लिखित परीक्षा में हर परिस्थिति के लिए 2 – 3 वाक्य लिखने होगा इस परीक्षा में इंटरव्यू लेने वाले ऑफिसर आपको कुछ परिस्थिति देते है जिसमे आपको बताना होता है की उस सिचुएशन में आप कैसे निर्णय लेंगे उस से बाहर निकलने के लिए आप क्या करेंगे इत्यादि जैसे सवाल पूछे जाते है।

SD (Self Description): यह इंटरव्यू दूसरे दिन का लास्ट इंटरव्यू होता है जिसमे छात्रों से उनके व्यक्तिगत जीवन से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है।

NDA Third Day Interview 

इस टेस्ट में छात्रों का GTO टेस्टिंग और इंटरव्यूज होता है, जिसमे 5 इंटरव्यू से गुजरना होता है।

GD (Group Discussion):  इसके अंतर्गत ग्रुप में शामिल लोगों के साथ मिलकर समाज में होने वाली घटनाएं और वर्तमान की सामाजिक पॉलिटिकल तथा सिक्योरिटी घटनाओं पर डिस्कशन करना होता है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है की आप लोगों में सोचने और निर्णय लेने में कितनी क्षमता है।

GPE or MPE (Group Planning Exercise or Military Planning Exercise): इस टेस्ट में छात्रों को बताए गए सिचुएशन के अनुसार ग्रुप डिस्कशन कर के एक कॉमन प्लान बनाना होता है।

PGT (Progressive Group Task): इस टेस्ट में आपको एक मैदान में ले जाया जाता है वहां पर कुछ टास्क दिया जाता है जो आपको अपने ग्रुप मेंबर के साथ बताए गए समय में पूरा करना होता है।

HGT (Half Group Task): इसके अंतर्गत ग्रुप को 2 भागों में विभाजित किया जाता है जिसमे आपके निजी कार्यों को नोटिस किया जाता है।

Literature: इसमें आपको एक हॉल में बैठाया जाता है जिसमे आपको GTO के सामने लगभग 3 मिनट तक अपनी टीम के साथ भाषण देना होता है जिसमे GTO आपकी बॉडी लैंग्वेज, पर्सनेलिटी, भाषण प्रवाह और आत्मविश्वास तथा करेंट अफेयर्स का टेस्ट लिया जाता है।

NDA Fourth Day Interview 

इस दिन आपका ग्रुप बदल दिया जाता है, और यह ग्रुप के साथ लास्ट टेस्ट होता है जिसे FGT (Final Group Test) कहते है इस दिन आपका CT (Command Task) एवं IO (Individual Task) होता है जिसमे छात्रों के व्यक्तिगत परफॉर्मेंस का अनुमान लगाया जाता है।

NDA Fifth Day Interview 

इंटरव्यू के लास्ट दिन छात्रों को पूरे पैनल के साथ एक हॉल में बैठाया जाता है और इस दिन पिछले सारे इंटरव्यू का रिजल्ट सुनाया जाता है, जो लास्ट इसी दिन डिक्लेयर किया जाता है।

इन 5 दिनों में कभी भी आपको निजी इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है सभी छात्रों का पर्सनल इंटरव्यू हो जाने के बाद रिजल्ट एनाउंस किया जाता है जो छात्र सारे इंटरव्यू को पास कर लेते है उन्हे मेडिकल के लिए भेजा जाता है।

ये भी पढ़े:-

FAQ

Q. NDA परीक्षा कितने चरणों में होता है ?

Ans: दो चरणों में होता है: लिखित परीक्षा और SSB Interview

Q. NDA परीक्षा कुल कितने अंकों का होता है ?

Ans: कुल 1800 अंकों का होता है, जिसमे 900 अंकों का पेपर 1 और पेपर 2 होता है और 900 अंकों का SSB Interview होता है।

Q. क्या NDA परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है ?

Ans: हां, पेपर 1 और पेपर 2 दोनो में नेगेटिव मार्किंग है।

Q. NDA SSB इंटरव्यू कितने दिनों तक होता है ?

Ans: 5 दिनों तक चलता है।

Leave a Comment