भारत की प्रमुख झीले, भारत की सबसे ऊंची झील, भारत की प्रमुख झीलें और संबंधित राज्य, भारत की झीलों के नाम, भारत की प्रमुख झीलें Map, भारत की दूसरी सबसे बड़ी खारे पानी की झील, भारत की कृत्रिम झीलें (Important India of Lake in Hindi, Important Lakes in India, Largest Lake in India, list of Lake in India, Artificial freshwater Lake, Bharat ki jhile in Hindi)
पृथ्वी के धरातल पर बने गर्तो मे स्थित जल को झील कहा जाता है, जो चारो ओर भूमि से घिरा हुआ है। पृथ्वी के धरातल पर कई प्रकार के झीलें पाई जाती है, जो एक दूसरे आकार व आकृति से भिन्न होती है कुछ झीलो का जल खारा और कुछ झीलो का जल मीठा होता है, जो हमारे पीने योग्य है झील प्रकृति की एक सुन्दर देन है भारत की झीलो का निर्माण मानव व प्रकृति के आधार पर वर्गीकृत किया गया है।

झीलों का नाम | राज्यों का नाम |
अनंतनाग झील | जम्मू कश्मीर |
बैरीनाग झील | जम्मू कश्मीर |
वुलर झील | जम्मू कश्मीर |
डल झील | जम्मू कश्मीर |
नागिन झील | जम्मू कश्मीर |
शेषनाग झील | जम्मू कश्मीर |
सूरज ताल झील | हिमाचल प्रदेश |
चंद्र ताल झील | हिमाचल प्रदेश |
चोलामू झील | सिक्किम |
लोकटक झील | मणिपुर |
चिल्का झील | उड़ीसा |
पुलिकट झील | आंध्र प्रदेश |
लोनार झील | महाराष्ट्र |
वेम्बनाड झील | केरल |
सांभर झील | राजस्थान |
राकसताल झील | उत्तराखंड |
नैनीताल झील | उत्तराखंड |
देवताल झील | उत्तराखंड |
नौकुछियाताल झील | उत्तराखंड |
खुर्पाताल झील | उत्तराखंड |
भारत की प्रमुख झीले
Table of Contents
मानसबल झील (Manasbal Lake)
इसकी गहराई 13 मीटर है । यह जम्मू कश्मीर राज्य के गांदेरबल जिले में स्थित है। यह जलीय पक्षियों का घर है। झील के किनारे एक मुगल उद्यान भी है। इसे प्रकृति और ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी देखा जाता है।
वूलर झील (Wular Lake)
यह जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिला में स्थित है। यह भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। या 130 वर्ग किमी से अधिक क्षेत्रों में फैला हुआ है। कई लोग मछली और वनस्पति के लिए इस पर निर्भर है, और पूरी कश्मीर घाटी को सुरक्षा प्रदान करती है।
डल झील (Dall Lake)
यह श्रीनगर में स्थित है। इसे श्रीनगर का गहना कहा गया है। यह जम्मू कश्मीर की सबसे बड़ी प्रसिद्ध झील है। यह झील 1हेक्टर के आसपास हैमछली पकड़ने और जल संयंत्र संचयन में वाणिज्यिक संचालन के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्रोत है।
नागिन झील (Nagin Lake)
इसकी अधिकतम लंबाई 2.7 किमी चौड़ाई 0.82 किमी ऊंचाई 1.2 मीटर है । यह श्रीनगर के विलो और चिनार के पेड़ों से भरी हुई है। यह झील सभी पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। इस झील का जल डल झील के अपेक्षाकृत शुद्ध होता है।
शेषनाग झील (Sheshnag Lake)
यह अनंतनाग जिले में 3590 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले में स्थित है। यह एक धार्मिक झील है। इसका नाम शेषनाग इसलिए रखा गया, क्योंकि शेषनाग सभी नागों के नागराज है और हिंदू धर्म में सृष्टि के आदि प्राणियों में से एक है।
विष्णु झील (Vishnu Lake)
यह जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के सोनमार्ग के पास स्थित है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ से ढके पहाड़, अल्पलाइन फूलों आदि के लिए आकर्षण है।
बेरीनाग झील (Berinag Lake)
समुद्र तल से इसकी औसत ऊंचाई 1800 मीटर है। यह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है। यह झेलम नदी का मुख्य स्रोत है। यह देवदार के वृक्ष और सदाबहार पौधों से घिरा हुआ है। यह मुग़ल उद्यानों में सबसे पुराना स्थान है। इस झील की सुंदरता इसके गहरे नीले पानी के कारण हुआ है।
अनंतनाग झील (Anantnag Lake)
यह जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित है। यह एक प्राचीन स्थल और राष्ट्रीय महत्व का अवशेष है, जिसे सरकार द्वारा इस झील को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया गया है।
नैनीताल झील (Nainital Lake)
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है यह। चंद्र के आकार की मीठे पानी की झील है, जो हिमालय की ऊंची चोटियों द्वारा पोषित होता है। रातों के समय बल्ब की रोशनी के कारण इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है। नैनीताल की सबसे बड़ी झील भीमताल है जो समुद्र तल से 1332 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसे ऋषि सरोवर भी कहते हैं।
सातताल झील (Sattal Lake)
यह नैनीताल से लगभग 23 किमी की दूरी पर स्थित है। इसे 7 झिलों का एक समूह कहा गया है जो घने बांध के वृक्षों से गिरे हैं।
खुरपाताल झील (Khurpataal Lake)
यह समुद्र तल से लगभग 1000 से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। यह नैनीताल व कालाढूंगी मार्ग पर स्थित है। जो तीनों और पहाड़ियों से घिरा है। इसका रंग हरा है। इसका आकार जानवर के खूर सामान है, इसलिए इसे खुरपाताल झील कहा गया है।
देवताल झील (Devtal Lake)
देवताल झील की ऊंचाई 17998 फीट है । यह गढ़वाल जिले में स्थित है, और भारत की दूसरी सबसे ऊंचाई पर स्थित झील है। इस झील को देवताओं का तालाब कहा गया है यह। झील बर्फीले पहाड़ों से घिरी है।
नोकुछियाताल झील (Naukuchia Taal Lake)
समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1220 मीटर है। यह कुमाऊं क्षेत्र की सबसे गहरी ताल है। यह झील पक्षियों के निवास के लिए उत्तम है। इसे 9 कोनों वाली ताल कहा गया है।
रूपकुंड झील (Rupkund Lake)
इसकी गहराई 150 फुट है। यह गढ़वाल के चमोली जिले में स्थित है। यह एक प्रदूषण रहित झील है, जिनके आसपास नर कंकाल मिले हैं। यहां से त्रिशूली और नंदा घुघटी की पहाड़ियां दिखती है।
राक्षसताल झील (Raksh Taal Lake)
रावण ने इस कुंड में डुबकी लगाई थी, और उसके मन पर बुरा असर हुआ था, जिसके कारण यह पूजनीय झील नहीं मानी जाती है।
सूरज ताल झील (Suraj Taal Lake)
सूरजताल भारत की तीसरी और हिमाचल प्रदेश की सबसे ऊंची ऊंचाई पर स्थित झील है।यह झील 4883 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल स्पीति में जिले बारालाचा दर्रे के समीप स्थित है।इसे जेल से भागा नदी का उदगम होता है । इसे सूर्यदेव की झील के नाम से जाना जाता है। जिसका निर्माण भागा नदी की धाराओं से हुआ है।
चंद्रताल झील (Chandratal Lake)
चंद्रताल झील को हयुनतसॉन् ने लोहितय सरोवर का नाम दिया था । यह झील 4700 मीटर की ऊंचाई पर लाहौल स्पीति में स्थित है चंद्र नदी का उद्गम चंद्रताल झील से होता है। इस झील का आकार अर्धचांद की तरह है इसलिए इसे ” चांद का झील ” के नाम से जाना जाता है। यह झील पूरे विश्व को अपनी ओर आकर्षित करती है।
रामगढ़ ताल झील (Ramgarht Taal Lake)
रामगढ़ झील उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में स्थित है रामगढ़ झील प्राकृतिक झीलों में से एक है यह झील 700 हेक्टेयर तक फैली हुई है इस झील की लम्बाई 18 किलोमीटर है यह माना जाता है की इस स्थान पर रामगढ़ नाम का गांव हुआ करता था जो प्राकृतिक आपदा के कारण ढह गया था इसी के कारण रामगढ़ झील का निर्माण हुआ।
चोलामू झील (cholamu lake)
चोलामू झील भारत में सबसे अधिक 5330 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। सिक्किम में चोलामू झील एक शांत अद्भुत जगह है जो अपनी सुंदरता और शांत वातावरण के कारण मनुष्य को आकर्षित करती है। सर्दियों में इसकी झीले बर्फ से ढकी होती है। यह तसोंलहामो झील के नाम से भी जाना जाता है।
लोकटक झील (Lokatak lake)
इस झील के अधिकतम चौड़ाई 13 किमी और ऊंचाई 768.50मीटर लगभग है। पूर्वोत्तर भारत में मीठे पानी की सबसे बड़ी झील है। इस झील में केबुललामजाओ नाम का तैरता हुआ दुनिया का एकमात्र राष्ट्रीय पार्क है।
राजसमंद झील (Rajsamand lake)
इस झील की चढ़ाई 2.82 किलोमीटर, लंबाई 6.4 किलोमीटर और गहराई 8 मीटर है। इसे राजसमुद्र झील के नाम से भी जाना जाता है। इस झील का निर्माण गोमता नदी के पानी को रोककर अकाल राहत कार्यों के उद्देश्य से मेवाड़ के राणा राज सिंह प्रथम ने करवाया था।
जयसमंद झील (jaisamand lake)
इस झील का निर्माण महाराणा जयसिंह द्वारा किया गया है, जिसकी लंबाई 4400 मीटर, और चौड़ाई 9500 मीटर है। यह ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों में से एक है। इस झील को ढेबर नामक जगह पर गोमती, रूपारेल, झामरी जैसी नदियों का पानी रोककर जयसमंद झील का निर्माण करवाया था इसलिए इसे ढेबर झील के नाम से भी जाना जाता है।
फतेहसागर झील (Fatehsagar lake)
यह दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। इसकी लंबाई 2.4 किलोमीटर है। यह नाशपाती फल के आकार की कृत्रिम झील है जिसका निर्माण उदयपुर के महाराणा जय सिंह ने कराया था। फतेहसागर झील जिसके चारों और नीला पानी हरियाली प्राकृतिक सुंदरता और आकर्षण ने इसको एक खास पर्यटन स्थल बना दिया है। इसे दूसरा कश्मीर का नाम दिया गया है।
डीडवाना झील (Didwana lake)
यह नागौर जिले में लगभग 4 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली हुई है। डीडवाना झील राजस्थान के नागौर जिले में स्थित है। यह झील खारे पानी का झील है। इस झील से नमक उत्पादन किया जाता है।
सांभर झील (Sambhar Lake)
इस का कुल क्षेत्रफल लगभग 190 से 230 वर्ग किलोमीटर के बीच है। यह मौसम दर मौसम बदलता रहता है जिसके कारण इसका आकार सभी मौसमों में एक समान नहीं होता है। सांभर झील भारत की खारे पानी की सबसे बड़ी अंतःस्थलीय झील है। इस झील से बड़े पैमाने पर नमक का उत्पादन किया जाता है।
लोनार झील (Lonar lake)
इसकी गहराई 170 मीटर है। जीवाणुओं की बड़ी संख्या की मौजूदगी के कारण इसका रंग गुलाबी होता है। लोनार झील महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित एक खारे पानी की झील है। इसका निर्माण एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था।
पेरियार झील (Periyar lake)
इस झील की लंबाई 244 किमी है। यह झील मुल्लापेरियार नदी पर एक बांध बनाया गया था, जिसके कारण यह झील का निर्माण हुआ। यह केरल राज्य की सबसे लंबी और बड़ी नदी है।
अष्टमुदी झील (Ashtamudi lake)
इसकी गहराई 6.4 मीटर है। यह केरल के कोल्लम जिले में स्थित है । यह केरल के प्रसिद्ध बैकवॉटर्स का प्रवेश द्वार है, जो कि पर्यटकों के लिए बेहद लोकप्रिय है। इस झील को 8 भुजा या चैनल के नाम से जाना जाता है।
वेंबनाड झील(vembanad lake)
इसकी लंबाई 96.5 किमी है। वेंबनाड झील केरल के कोट्टयम जिले में स्थित है। यह झील क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ी और देश की सबसे लंबी झील है। यह झील प्रवासी पक्षियों का आश्रय है। यह एक आकर्षण स्थल है जो पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है ।
कोलेरू झील (Kolleru Lake)
वर्षा ऋतु में इसका क्षेत्रफल लगभग 160 वर्ग किमी हो जाता है। यह झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झीलों में से एक है, जो कृष्णा और गोदावरी नदी डेल्टा के बीच स्थित है।
पुलिकट झील (PuliKat Lake)
इस झील के अधिकतम गहराई 10 मीटर, चौड़ाई 17.5 किमी, क्षेत्रफल 450 वर्ग किमी है ।यह झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी लैगून झील है। इसका 84% भाग आंध्र प्रदेश में 16% भाग तमिलनाडु में पड़ता है। यह झील सतीश धवन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र के पास स्थित है।
चिल्का झील (Chilka lake)
इसकी अधिकतम गहराई 4.2 मीटर है, और लंबाई 64.3 किमी है। चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी लैगून झील है। यह झील भारत की सबसे खारे पानी का तटीय झील है। यह विभिन्न पक्षी प्रजातियों का घर है, और प्रवासी पक्षियों के लिए सबसे बड़ा शीतकालीन क्षेत्र है। यहां नौसेना का प्रशिक्षण केंद्र है।
अन्य पढ़े:-

FAQ
Q. भारत की सबसे बड़ी झील कौन सी झील है?
Ans: वेम्बनाड झील भारत की सबसे बड़ी झील है।
Q. भारत में मीठे पानी की झील कौन सी है?
Ans: वुलर झील भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
Q. भारत की सबसे ऊंची झील का नाम क्या है?
Ans: भारत की सबसे ऊंची झील का नाम चोलामू झील है।
Q. भारत में सबसे बड़ी खारे पानी की झील कौन सी है ?
Ans: भारत में सबसे बड़ी खारे पानी की झील चिल्का झील है।
Q.भारत की दूसरी सबसे बड़ी झील कौन सी है?
Ans: पुलिकट झील भारत की दूसरी सबसे बड़ी झीलों में से एक है।