हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे, रोहतांग दर्रा, बारालाचा दर्रा, कुंजम दर्रा, (Passes of Himachal Pradesh in Hindi, Rohtang Pass, Baralacha Pass, Kunzum Pass)
हिमाचल प्रदेश को प्रकृति ने अनेक उपहार दिए है जिनमे से एक दर्रे भी है दो पहाड़ों के बीच से निकले वाला राश्ते को दर्रे कहते है तो आज हम प्रतियोगी परीक्षा में पूछे जाने वाले महत्वपूर्ण दर्रे के बारे में बात करेगे।

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दर्रे
Table of Contents
दर्रे के नाम | उँचाई (मीटर में) | सबधित जिले |
तैंतु दर्रा | 5,000 | कुल्लू से काँगड़ा |
कुगती दर्रा | 4,961 | लाहौल से भरमौर |
छोबिया दर्रा | 4,934 | लाहौल से भरमौर |
दराटी दर्रा | 4,720 | चम्बा से पांगी |
तमसर दर्रा | 4,572 | काँगड़ा |
कुंजम दर्रा | 4520 | लाहौल से स्पीति |
बारालाचा दर्रा | 4551 | लाहौल से स्पीति |
शिपकीला दर्रा | 4500 | लाहौल से स्पीति |
साच दर्रा | 4395 | चम्बा से पांगी |
हमटा दर्रा | 4336 | कुल्लू से स्पीति |
रोहतांग दर्रा | 3798 | कुल्लू से लाहौल |
चन्द्रखेरनी दर्रा | 3600 | कुल्लू |
जालसू दर्रा | 3450 | काँगड़ा से चम्बा |
जालोरी दर्रा | 3135 | कुल्लू (सिराज) |
दुल्ची दर्रा | 2788 | मण्डी से कुल्लू |
बसोदन दर्रा | 2400 | चम्बा से भटियात |
कालिछो दर्रा | 4729 | लाहौल से भरमौर |
निकोड़ा दर्रा | 4750 | काँगड़ा से भरमौर |
इन्द्राहर दर्रा | 4320 | काँगड़ा से भरमौर |
पादरी दर्रा | 3050 | चम्बा से जम्मू |
भीम घसूतड़ी | 5440 | काँगड़ा से चम्बा |
लालुनी जोत | 5440 | लाहौल-स्पीति |
मकोड़ी जोत | 5190 | काँगड़ा |
दुग्गी जोत | 5060 | भरमौर से लाहौल |
गुलारी जोत | 4960 | लाहौल |
रोहतांग दर्रा (Rohtang Pass)
रोहतांग दर्रे को रोहतांग पास के नाम से भी जाना जाता है रोहतांग दर्रा कुल्लू से लाहौल तक स्थित है यह दर्रा समुद्रतल से 3978 मीटर (13050 फुट) की उचाई पर स्थित है मनाली और लेह को जोड़ने वाली सड़क रोहतांग दर्रे से होकर गुजरती है रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध दर्रे में से एक माना जाता है रोहतांग दर्रे पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति विलियम मूरक्राफ्ट थे।
कुंजम दर्रा (Kunzum Pass)
कुंजुम दर्रे को कुंजुम ला दर्रा के नाम से भी जाना जाता है कुंजुम दर्रा 4,520 मीटर (14,913 फुट) की उँचाई पर लाहौल स्पीति में स्थित है कुंजम दर्रा लाहौल और स्पीति को जोड़ने वाला सबसे उँचा पहाड़ी दर्रा है।
बारालाचा दर्रा (Baralacha Pass)
बारालाचा का अर्थ है- शिखर पर चौराहा बारालाचा दर्रे को बारालाचा ला नाम से भी जाना जाता है बारालाचा दर्रा समुद्रतल से 4,551 मीटर (14,000फुट) की उँचाई पर स्थित है बारालाचा दर्रा लाहौल और लद्दाख को आपस में जोड़ता है जास्कर, लद्दाख, स्पीति और लाहौल की सड़के बारालाचा दर्रे के पास मिलती है इसलिए बारालाचा दर्रे को चौराहे को मिलाने वाला दर्रा कहते है और चिनाब नदी भी बारालाचा दर्रे के पास से निकलती है। बारालाचा दर्रा भारत के प्रमुख दर्रे मे से एक माना जाता है
शिपकीला दर्रा (Shipki La Pass)
शिपकी ला दर्रे को शिपकी दर्रे के नाम से भी जाना जाता है शिपकीला दर्रा हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले को तिब्बत के जान्दा जिले से जोड़ता है यह दर्रा समुद्रतल से 4500 मीटर की उँचाई पर स्थित है सतलुज नदी शिपकीला दर्रे के पास से होकर भारत में प्रवेश करती है।
इन्द्राहर दर्रा (Indrahar Pass)
इन्द्राहर दर्रा काँगड़ा से भरमौर तक समुद्रतल से 4342 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है यह दर्रा धौलाधार श्रेणी में स्थित है यह पर अप्रैल से अक्टूबर के बीच में ट्रैकिंग के दौरान लोगो को बहुत आकर्षित करता है।
साच दर्रा (Saach Pass)
साच दर्रा हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिले में स्थित है समुद्रतल से इस दर्रे की ऊचाई 4395 मीटर है यह दर्रा पीर पंजाल शृंख्ला में स्थित है साच दर्रा चम्बा घाटी को पांगी घाटी से जोड़ता है।
हमटा दर्रा (Hamta Pass)
हमटा दर्रा कुल्लू को लाहौल से जोड़ता है और इस दर्रे की समुद्रतल से उचाई 4336 मीटर है और यह दर्रा पीर पंजाल श्रेणी में आता है।
जालोरी दर्रा (Jalori Pass)
जालोरी दर्रा कुल्लू जिले में स्थित है जो समुद्रतल से 3135 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
पिन पार्वती दर्रा (Pin Parbati Pass)
पिन पार्वती दर्रा हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और लाहौल स्पीति जिले के बीच स्थित है और इस दर्रे की समुद्रतल से ऊंचाई 5319 मीटर है।

FAQ
Q: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा दर्रा कौन सा है ?
Ans: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा दर्रा परांगला दर्रा है।
Q: रोहतांग दर्रा किस राज्य में है?
Ans: रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश राज्य में स्थित है।
Q: बारालाचा दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस जिले में स्थित है?
Ans: बारालाचा दर्रा हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित है।