हिमाचल प्रदेश प्रमुख के ग्लेशियर या हिमनद, (बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर, चन्द्रा ग्लेशियर, पार्वती ग्लेशियर, लेडी ऑफ केलांग ग्लेशियर, सोनापानी ग्लेशियर) (Glaciers of Himachal Pradesh, Sonapani Glacier, Bara Shigri Glacier, Largest Glacier in Himachal Pradesh, Smallest Glacier of Himachal Pradesh, Glacier in Himachal Pradesh in Hindi)
हिमाचल प्रदेश में मुख्यत्य कई हिमनद पाये जाते है जो की हिमाचल प्रदेश में बहने वाली मुख्य पांच नदियों को पानी प्रदान करते है स्थानीय भाषा में ग्लेशियर को हिमनद नाम से जाना जाता है बर्फ के बने ऊंचे पहाड़ हिमाचल प्रदेश की सुंदरता को चार चाँद लगाते है हिमाचल प्रदेश का सबसे ग्लेशियर बड़ा शिगड़ी है जो की साल भर बर्फ की चादर ढका रहता है

हिमाचल प्रदेश के प्रमुख ग्लेशियर या हिमनद
Table of Contents
बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर (Bara Shigri Glacier)
बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर लाहौल में स्थित हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर है इस ग्लेशियर की लम्बाई 25 किलोमीटर और चौड़ाई 3 किलोमीटर है बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर से चन्द्रा नदी को पानी मिलता है बताया जाता है की वर्ष 1936 में बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर ने चन्द्रा घाटी में भारी तबाही मचाई थी जिससे इसी ग्लेशियर से चंद्रताल झील का निर्माण हुआ है सन 1956 में महिला पर्वतरोहियों ने यात्रा की उसके बाद 1958 स्टीफेन्सन और 1970 में मेजर बलजीत सिंह ने बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर की यात्रा की।
गेफांग ग्लेशियर (Gefang Glacier)
गेफांग ग्लेशियर लाहौल स्पीति में स्थित है इस ग्लेशियर का नाम लाहौल के देवता गेफांग के नाम पर पड़ा है गेफांग पर्वत चोटी को लाहौल का मणिमहेश कहा जाता है इसकी आकृति स्विज़रलैंड के ‘मैटर हॉर्न’ के जैसी है।
चन्द्रा ग्लेशियर (Chandra Glacier)
चन्द्रा ग्लेशियर लाहौल स्पीति में स्थित है चन्द्रा ग्लेशियर बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर से अलग होकर बना है चन्द्रा ग्लेशियर से चन्द्रताल झील का निर्माण हुआ है और चंद्रताल झील से चन्द्रा नदी का निर्माण हुआ है।
कुल्टी ग्लेशियर (Kulti Glacier)
कुल्टी ग्लेशियर कोकसर के पास स्थित है यह ग्लेशियर रोहतांग पार करने के बाद दिखाई देता है इस ग्लेशियर के अलावा लाहौल स्पीति में छोटा शिगड़ी, पाचा, शामुद्री, बोलुनाग, तापन, आदि ग्लेशियर स्थित है।
भागा ग्लेशियर (Bhaga Glacier)
भागा ग्लेशियर लाहौल स्पीति जिले में स्थित है इस ग्लेशियर से भागा नदी का उद्गम होता है भागा ग्लेशियर की लम्बाई 25 किलोमीटर है भागा ग्लेशियर तक पहुंचने के लिए “कोकसर” और “ताण्डी” नामक स्थान से होकर पहुंचा जा सकता है।
लेडी ऑफ केलांग ग्लेशियर (Lady of Keylong Glacier)
लेडी ऑफ केलांग ग्लेशियर लाहौल स्पीति जिले स्थित 6061 मीटर की उचाई पर स्थित है यह ग्लेशियर केलांग से आसानी से दिखाई देता है इस ग्लेशियर का नामकरण अंग्रेजी महिला ‘लेडी एलशेनडे’ द्वारा 100 वर्ष पूर्व अग्रेज शासन के समय किया गया था यह ग्लेशियर साल भर बर्फ से ढका हुआ रहता है वर्ष के मध्य में कुछ बर्फ का हिसा पिघलने के कारण इसकी आकृति महिला की तरह दिखाई देती है।
मुक्किला ग्लेशियर (Mukila Glacier)
मुक्किला ग्लेशियर 6478 मीटर की उचाई लाहौल स्पीति में स्थित है यह ग्लेशियर भागा घाटी में स्थित है जिससे भागा नदी को पानी मिलता है इस ग्लेशियर के अलावा मिलांग, गेग्स्ताग भागा घाटी के प्रमुख ग्लेशियर है।
सोनापानी ग्लेशियर (Sonapani Glacier)
सोनापानी ग्लेशियर कुल्टी नाले से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर लाहौल की पत्तन घाटी में स्थित है इस ग्लेशियर का सर्वेक्षण 2 बार किया जा चुका है पहली बार इस ग्लेशियर का सर्वेक्षण 1906 में वालकर तथा पासकोइ ने और दूसरी बार 1957 में भारतीय भू-गर्भिक सर्वेक्षण क्यूरिन एव मुन्शी ने किया।
पेराद ग्लेशियर (Perad Glacier)
पेराद ग्लेशियर तक पुतिरुणी से पहुंचा जा सकता है इस ग्लेशियर का आकार छोटा है और यह पर एक सूंदर गुफा भी है पेराद का स्थानीय भाषा में अर्थ है “टूटी हुई चटटान”।
मियार ग्लेशियर (Miyar Glacier)
मियार ग्लेशियर पत्तन घाटी लाहौल स्थित है यह ग्लेशियर मियार जलधारा को जल की आपूर्ति प्रदान करता है इसकी लम्बाई 12 किलोमीटर है इसके अलावा पत्तन घाटी के प्रमुख ग्लेशियर शिल्पा, कुक्टी, नीलकण्ठ आदि है।
दुधोन ग्लेशियर (Dudhon Glecier)
दुधोन ग्लेशियर कुल्लू जिले में स्थित है इसकी लम्बाई 15 किलोमीटर है इस ग्लेशियर से पार्वती नदी को पानी मिलता है।
पार्वती ग्लेशियर (Parvati Glacier)
पार्वती ग्लेशियर कुल्लू जिले में स्थित है इसकी कुल लम्बाई 15 किलोमीटर है यह ग्लेशियर भी पार्वती नदी को पानी देता है।
व्यास कुण्ड ग्लेशियर (Beas Kund Glacier)
व्यास कुण्ड ग्लेशियर कुल्लू जिले में स्थित है इस ग्लेशियर से व्यास नदी को पानी मिलता है यह ग्लेशियर रोहतांग दर्रे के समीप स्थित है।
भड़हल ग्लेशियर (Bhadal Glacier)
भड़हल ग्लेशियर काँगड़ा जिले के बड़ा भागल क्षेत्र में पीर पंजाल श्रेणी में स्थित है भड़हल ग्लेशियर से भड़हल नदी को पानी मिलता है।
चन्द्रनाहन ग्लेशियर (Chandrnahan Glacier)
चन्द्रनाहन ग्लेशियर शिमला के रोहरू की चांशल चोटी के दक्षिण-पूर्व में स्थित है चन्द्रनाहन ग्लेशियर से पब्बर को पानी प्रदान है।
गारा ग्लेशियर (Gara Glacier)
गारा ग्लेशियर किन्नौर जिले में स्थित है इस ग्लेशियर से गारा खड़्ड को पानी मिलता है।

FAQ
Q: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर कौन सा है?
Ans: हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा ग्लेशियर बड़ा शिगड़ी ग्लेशियर है।
Q: सोनपानी ग्लेशियर कहाँ है?
Ans: सोनपानी ग्लेशियर लाहौल की पत्तन घाटी में स्थित है।
Q: स्थानीय भाषा में ग्लेशियर को क्या कहते है?
Ans: स्थानीय भाषा में ग्लेशियर को हिमनद कहते हैं।